यहाँ हम आपको तरीका बता रहे हैं भूख, प्यास (appetite, thirst) को कण्ट्रोल करने का !
इस तरह के आश्चर्यजनक, वेरी साइंटीफिक (mysterious astonishing scientific treatment) नुस्खे आपको परम आदरणीय हिन्दू धर्म के विभिन्न ग्रंथों में लाखों की संख्या में मिल जायेंगे और मजे की बात यह है कि भारत के इन यौगिक और आयुर्वेदिक नुस्खों पर पूरे विश्व में बम्पर पैमाने पर चुपके चुपके रिसर्च हो रहा है और इतना ही नहीं इन नुस्खों को पेटेंट कराने की भी होड़ मची है !
इसलिए हम सभी भारत वासियों का ये अति आवश्यक राष्ट्र धर्म है कि इस साजिश का पुर जोर विरोध करें और अपने ज्ञान का अधिक से अधिक संवर्धन करें !
भूख प्यास को कण्ट्रोल करने का सबसे सुरक्षित और प्रभावी उपाय है सीत्कारी प्राणायाम (sitkari pranayama) !
इस प्राणायाम को अगर 15 मिनट से आधा घंटा रोज किया जाय तो अनावश्यक बढ़ी भूख घटकर एक सामान्य आदमी की भूख में बदल जाती है !
भूख प्यास के कण्ट्रोल के अलावा और भी कई आश्चर्यजनक लाभ मिलते है इस प्राणायाम का नियमित कई दिन तक अभ्यास करने पर !
इस प्राणायाम को करना भी आसान है ! इसमें करना ये होता है की पहले दोनों नाक के छेदों से खूब सांस खीच लें फिर तुरन्त फेफड़ों की अन्दर की सारी हवा नाक से बाहर निकाल कर फिर जीभ को गोल नली (पाइप) की तरह मोड़ कर उससे धीरे धीरे सांस मुंह से खिचिये ! जीभ से होते हुए सांस खीचने में अगर आपको 1 मिनट लगे तो आप 30 सेकंड तक सांस अन्दर रोके रखिये और फिर 15 सेकंड में उस सांस को नाक के द्वारा बाहर निकाल दीजिये !
बस यही करना होता है इस प्राणायाम में ! धीरे धीरे अपनी जीभ के माध्यम से सांस खीचने का समय बढ़ाते जाईये और खीचने के समय के हिसाब से सांस अन्दर रोकने का और सांस बाहर निकालने का समय भी बढ़ाते जाईये |
देखने में तो ये साधारण काम लगता है पर इसके फायदे हैं बहुत गंभीर !
कोई भी आदमी इस प्राणायाम का कुछ ही दिन अभ्यास करके फायदा देख सकता है !
अगर आप पहले से कोई और प्राणायाम भी कर रहे हों तो इस प्राणायाम को सबसे आखिरी में करें |
कृपया हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
कृपया हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
कृपया हमारे एक्स (ट्विटर) पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
कृपया हमारे ऐप (App) को इंस्टाल करने के लिए यहाँ क्लिक करें
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण से संबन्धित आवश्यक सूचना)- विभिन्न स्रोतों व अनुभवों से प्राप्त यथासम्भव सही व उपयोगी जानकारियों के आधार पर लिखे गए, विभिन्न लेखकों/एक्सपर्ट्स के निजी विचार ही “स्वयं बनें गोपाल” संस्थान की इस वेबसाइट/फेसबुक पेज/ट्विटर पेज/यूट्यूब चैनल आदि पर विभिन्न लेखों/कहानियों/कविताओं/पोस्ट्स/विडियोज़ आदि के तौर पर प्रकाशित हैं, लेकिन “स्वयं बनें गोपाल” संस्थान और इससे जुड़े हुए कोई भी लेखक/एक्सपर्ट, इस वेबसाइट/फेसबुक पेज/ट्विटर पेज/यूट्यूब चैनल आदि के द्वारा, और किसी भी अन्य माध्यम के द्वारा, दी गयी किसी भी तरह की जानकारी की सत्यता, प्रमाणिकता व उपयोगिता का किसी भी प्रकार से दावा, पुष्टि व समर्थन नहीं करतें हैं, इसलिए कोई भी जानकारी अधूरी या गलत भी हो सकती है ! अतः कृपया इन जानकारियों को किसी भी तरह से प्रयोग में लाने से पहले, प्रत्यक्ष रूप से मिलकर, उन सम्बन्धित जानकारियों के दूसरे एक्सपर्ट्स से भी परामर्श अवश्य ले लें ! इसलिए किसी को भी, “स्वयं बनें गोपाल” संस्थान की इस वेबसाइट/फेसबुक पेज/ट्विटर पेज/यूट्यूब चैनल आदि के द्वारा, और इससे जुड़े हुए किसी भी लेखक/एक्सपर्ट के द्वारा, और किसी भी अन्य माध्यम के द्वारा, प्राप्त हुई किसी भी प्रकार की जानकारी को प्रयोग में लाने से हुई, किसी भी तरह की हानि व समस्या के लिए “स्वयं बनें गोपाल” संस्थान और इससे जुड़े हुए कोई भी लेखक/एक्सपर्ट जिम्मेदार नहीं होंगे ! धन्यवाद !
