संयुक्त राष्ट्र संघ के दूसरे उपक्रम ने भी “स्वयं बनें गोपाल” समूह को अपना पार्टनर बनाया


आप सभी आदरणीय पाठकों को प्रणाम,

संयुक्त राष्ट्र संघ के एक अन्य उपक्रम “क्लीन कूकिंग अलायन्स” (Clean Cooking Alliance) ने भी “स्वयं बनें गोपाल” समूह को अपना पार्टनर (Partner) नियुक्त किया है ! संयुक्त राष्ट्र संघ के इस उपक्रम की वेबसाइट पर “स्वयं बनें गोपाल” समूह का विवरण देखने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें- Svyam Bane Gopal

आज पूरे विश्व में लगभग 300 करोड़ लोगों को साफ़ सुथरे तरीके से अपना भोजन तैयार करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है जिसकी वजह से अधिकाँश लोग कूड़ा कचरा, अपशिष्ट व ऐसे पदार्थों को ईधन के तौर पर इस्तेमाल करके अपना भोजन तैयार करने को मजबूर हैं जो उनके लिए और पर्यावरण के लिए भी अत्यन्त हानिकारक है और इसी विश्वव्यापी समस्या के निदान हेतु संयुक्त राष्ट्र संघ ने “क्लीन कूकिंग अलायन्स” का एक विशाल प्रारूप तय किया है !

श्रीमती हिलेरी क्लिंटन (Mrs. Hillary Clinton, जो कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति श्री बिल क्लिंटन की पत्नी और डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की पूर्व उम्मीदवार हैं) के अतिरिक्त “क्लीन कूकिंग अलायन्स” की लीडरशिप कौंसिल में कई बेहद गणमान्य व्यक्तित्व शामिल हैं जिनका परिचय देखने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें- https://www.cleancookingalliance.org/about/our-team/

“क्लीन कूकिंग अलायन्स” ने अपने अभियान के उद्देश्य को अधिक से अधिक जनता के बीच पहुंचाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों की विश्व प्रसिद्ध हस्तियों को नियुक्त किया है जिनमें हॉलीवुड की विश्वप्रसिद्ध अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स (Julia Roberts), म्यूजिशियन रॉकी डाउनी (Rocky Dawuni) आदि सम्मिलित हैं और चूंकि “क्लीन कूकिंग अलायन्स” भोजन से संबन्धित अभियान है इसलिए इसने कुछ विश्व प्रसिद्ध शेफ (Chef) को भी अपने से जोड़ा हुआ है, इन सभी प्रमुख हस्तियों का परिचय देखने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें- https://cleancooking.org/champions/

परम आदरणीय गोमाता, ऋषि सत्ता और आप सभी पाठकों के आशीर्वाद से “स्वयं बनें गोपाल” पूरे विश्व में जन व जीव सेवा के नये कीर्तिमान स्थापित कर सके बस यही है हम तुच्छ स्वयं सेवकों की सतत हार्दिक इच्छा व प्रार्थना !

जय हो परम आदरणीय गौ माता की !
वन्दे मातरम् !

“संयुक्त राष्ट्र संघ” में “स्वयं बनें गोपाल” समूह की बढ़ती भागीदारी जानने के लिए कृपया इसी लिंक पर क्लिक करें

कृपया हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कृपया हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कृपया हमारे एक्स (ट्विटर) पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कृपया हमारे ऐप (App) को इंस्टाल करने के लिए यहाँ क्लिक करें


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण से संबन्धित आवश्यक सूचना)- विभिन्न स्रोतों व अनुभवों से प्राप्त यथासम्भव सही व उपयोगी जानकारियों के आधार पर लिखे गए विभिन्न लेखकों/एक्सपर्ट्स के निजी विचार ही “स्वयं बनें गोपाल” संस्थान की इस वेबसाइट/फेसबुक पेज/ट्विटर पेज/यूट्यूब चैनल आदि पर विभिन्न लेखों/कहानियों/कविताओं/पोस्ट्स/विडियोज़ आदि के तौर पर प्रकाशित हैं, लेकिन “स्वयं बनें गोपाल” संस्थान और इससे जुड़े हुए कोई भी लेखक/एक्सपर्ट, इस वेबसाइट/फेसबुक पेज/ट्विटर पेज/यूट्यूब चैनल आदि के द्वारा, और किसी भी अन्य माध्यम के द्वारा, दी गयी किसी भी तरह की जानकारी की सत्यता, प्रमाणिकता व उपयोगिता का किसी भी प्रकार से दावा, पुष्टि व समर्थन नहीं करतें हैं, इसलिए कृपया इन जानकारियों को किसी भी तरह से प्रयोग में लाने से पहले, प्रत्यक्ष रूप से मिलकर, उन सम्बन्धित जानकारियों के दूसरे एक्सपर्ट्स से भी परामर्श अवश्य ले लें, क्योंकि हर मानव की शारीरिक सरंचना व परिस्थितियां अलग - अलग हो सकतीं हैं ! अतः किसी को भी, “स्वयं बनें गोपाल” संस्थान की इस वेबसाइट/फेसबुक पेज/ट्विटर पेज/यूट्यूब चैनल आदि के द्वारा, और इससे जुड़े हुए किसी भी लेखक/एक्सपर्ट के द्वारा, और किसी भी अन्य माध्यम के द्वारा, प्राप्त हुई किसी भी प्रकार की जानकारी को प्रयोग में लाने से हुई, किसी भी तरह की हानि व समस्या के लिए “स्वयं बनें गोपाल” संस्थान और इससे जुड़े हुए कोई भी लेखक/एक्सपर्ट जिम्मेदार नहीं होंगे ! धन्यवाद !