संयुक्त राष्ट्र संघ के महिला सशक्तिकरण अभियान का मेंबर बना हमारा सहायक संस्थान

आप सभी आदरणीय पाठकों को प्रणाम,

पूरे विश्व में महिला सशक्तिकरण के अभियान को बढ़ावा देने के लिए, संयुक्त राष्ट्र संघ का उपक्रम है- “विमेंस एम्पावरमेंट प्रिंसिपल्स” (UN Women’s Empowerment Principles – WEPs) जो कि यू एन वीमेन, यू एन ग्लोबल कॉम्पैक्ट और यूरोपियन यूनियन (UN Women, UN Global Compact, European Union) के सहयोग से कार्यरत है !

आम तौर पर विमेंस एम्पावरमेंट (महिला सशक्तिकरण) को सिर्फ वर्किंग वीमेन (यानी नौकरी या बिजनेस करने वाली महिलाओं) से संबंधित माना जाता है, जो की गलत है क्योकि महिला भले ही हाउस वाइफ (घरेलू महिला) हो, तब भी वह समान अधिकार व सम्मान पाने के योग्य है क्योकि घर के काम (खाना बनाना, साफ़ सफाई, बच्चों – बुजुर्गों की देखभाल आदि) करना, नौकरी या बिजनेस करने की तुलना में कोई छोटा काम नहीं होता है ! इसलिए प्राचीन ग्रंथों में भी लिखा है कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः” , जिसका अर्थ है- “जहाँ स्त्रियों की पूजा (यानी भरपूर सम्मान) होता है, वहाँ देवता निवास करते हैं !

“विमेंस एम्पावरमेंट प्रिंसिपल्स” उपक्रम ना केवल विमेंस एम्पावरमेंट की वकालत करता है बल्कि जेंडर इक्वैलिटी को भी प्रमोट करता है क्योकि महिला सशक्तिकरण का ये कत्तई मतलब नहीं होता है कि पुरुषों के साथ किसी तरह का भेदभाव हो (जैसे सिर्फ महिला होने की वजह से किसी महिला के गुनाहों को अनदेखा नहीं किया जा सकता है, ठीक उसी तरह से सिर्फ पुरुष होने की वजह से किसी पुरुष को अपराधी नहीं माना जा सकता है) !

इसलिए “विमेंस एम्पावरमेंट प्रिंसिपल्स” उपक्रम केवल एक नीतिगत ढांचा नहीं है, बल्कि वैश्विक परिवर्तन का एक शक्तिशाली माध्यम है, जो कार्यस्थलों और समाज में महिला सशक्तिकरण की नई दिशा तय करता है ! यह अभियान सन्देश देता है कि महिला सशक्तिकरण केवल अधिकार का प्रश्न नहीं है, बल्कि सामाजिक गरिमा, न्याय और सतत विकास की भी आधारशिला है ! इस अभियान को विस्तार से समझने के लिए, कृपया इसकी वेबसाइट का यह लिंक ओपेन करें और यह यू ट्यूब वीडियो भी देखें- About ……………… और ……………… Women’s Empowerment Principles (#WEPs) Corporate Action Lab

अपने सिद्धांतों को प्रसारित करने के लिए “विमेंस एम्पावरमेंट प्रिंसिपल्स”, पूरे विश्व से उन बिजनेस आर्गेनाइजेशन्स (व्यापारिक संस्थानों) को अपने साथ जोड़ता है जो उसके अभियान की सफलता में सहायक साबित हो सकतें हैं ! और इन्ही पैमानों पर खरे उतरने की वजह से ही “स्वयं बनें गोपाल” समूह का सहायक संस्थान “स्वदेश ग्राफ़िक्स” (Swadesh Graphics) भी अब “विमेंस एम्पावरमेंट प्रिंसिपल्स” का मेंबर (सदस्य) बन चुका है !

डॉक्टर किसलय उपाध्याय (Doctor Kislaya Upadhyay)

यहाँ बताना चाहेंगे की “स्वदेश ग्राफ़िक्स” संस्थान के संस्थापक हैं- डॉक्टर किसलय उपाध्याय जी (जो कि “स्वयं बनें गोपाल” समूह के चीफ पैट्रन यानी मुख्य सरंक्षक भी हैं) ! आदरणीय पाठको को याद दिलाना चाहेंगे कि इससे पहले भी डॉक्टर किसलय उपाध्याय जी ने वैश्विक परिवर्तनों से संबंधित कई अभियानों में भी अत्यंत सहयोग किया है जिनके बारें में जानने के लिए कृपया हमारे ये 3 आर्टिकल्स पढ़ें- जानिये यूनेस्को नेशनल कमीशन, वर्ल्ड फ़ूड फोरम, वर्ल्ड बिजनेस कौंसिल फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट, “स्वयं बनें गोपाल” समूह आदि के एक्सपर्ट्स द्वारा निर्मित संयुक्त राष्ट्र संघ की फ़ूड सिस्टम समिट की रिपोर्ट के बारे में …………….. और ……………… दुनिया के नंबर वन इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टिट्यूट “एम. आई. टी.” (MIT USA) ने अपने उपक्रम के लिए “स्वास्थ्य व अर्थव्यवस्था का रिव्यूअर (परीक्षक)” नियुक्त किया हमारे 2 स्वयं सेवकों को …………….. और ……………… फ्रांस सरकार व संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा आगामी उच्चस्तरीय सभा के एक्शन पैनल में मदद की “स्वयं बनें गोपाल” समूह ने) !

जैसा की हमने उपर्युक्त आर्टिकल्स में बताया है कि डॉ किसलय उपाध्याय जी “स्वदेश व्यापार मंडल” (https://swadeshvyaparmandal.com/) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (Founder & President) भी हैं ! चूंकि डॉक्टर किसलय एक मूर्धन्य अर्थशास्त्री हैं इसलिए डॉ. किसलय जी ने अपने 10 साल की एकोनॉमिक्स प्रोफेसरशिप को छोड़कर “स्वदेश व्यापार मंडल” की भी स्थापना की ताकि वे सही अर्थ नीतियों को सिर्फ क्लास में पढ़ाने की जगह, वाकई में जमीनी स्तर पर भी लागू कर सकें !

और इसके लिए डॉ किसलय ने काफी रिसर्च करके “स्वदेश एकोनॉमिक मॉडल” विकसित किया और अपनी मेहनत की कमाई का अधिकांश हिस्सा सिर्फ गरीबों के भोजन व रोजगार व्यवस्था करने में खर्च कर दिया (“स्वदेश एकोनॉमिक मॉडल” के बारे में हिंदी में जानने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें- “Swadesh Economic Model” और उनके द्वारा भुखमरी मिटाने के लिए चलाये गए अभियान “मिशन डिफीट द हंगर” के बारे में जानने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें- Mission: Defeat The Hunger) !

वैसे तो हमेशा से डॉ किसलय अपनी सेवाएं, गरीबों को बिना किसी पब्लिसिटी या लाइमलाइट के, चुपचाप, गुप्त सेवा भाव से देते रहे हैं लेकिन कुछ स्वयं सेवकों द्वारा विशेष अनुरोध करने पर उन्होंने अपनी कुछ वीडियोज़ रिकॉर्ड करने की अनुमति दी थी, जिनमे वीमेन एम्पॉवरमेन्ट का सन्देश परिलक्षित है- नर सेवा ही, नारायण सेवा है …………….. और ……………… एक छोटी सी मदद, एक बड़ी मुस्कान !

डॉक्टर किसलय द्वारा स्थापित “स्वदेश ग्राफ़िक्स” भी अपने आप में बेजोड़ है …………….. क्योकि इसकी वेबसाइट बनाने में इतनी हाई क्लॉस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है, जिसकी वजह से ये वेबसाइट वो सुविधा उपलब्ध कराती है जो दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एमेज़ोन (Amazon) भी उपलब्ध नहीं कराती है …………….. इसके अलावा इस वेबसाइट में यूजर सिक्योरिटी, परफॉरमेंस, परचेस एक्सपीरियंस भी जबरदस्त है !

आईये सबसे पहले जानते हैं कि “स्वदेश ग्राफ़िक्स” है क्या ? …………….. वास्तव में “स्वदेश ग्राफ़िक्स, भारत का एकमात्र संस्थान है जो इतने सस्ते दामों में हर तरह के (ऑनलाइन और ऑफलाइन) प्रिंटिंग एंड एडवरटाइजिंग सॉल्यूशंस को ……………… एमेज़ोन – फ्लिपकार्ट (Amazon – Flipkart) की ही तरह, कस्टमर्स के घर तक डिलीवर कर देता है ……………… ताकि सभी स्वदेशी व्यापारी गण कम से कम खर्चे में अपने प्रोडक्ट्स/सर्विसेस का अधिक से अधिक प्रचार – प्रसार करके ज्यादा मुनाफ़ा कमा सके, जिससे भारत की समृद्धि में भी योगदान मिल सके !

साथ ही “स्वदेश ग्राफ़िक्स” की वेबसाइट में कस्टमर सैटिस्फैक्शन के लिए एक ऐसी यूनिक सुविधा उपलब्ध है ……………… जो विश्व की सर्वोच्च ऑनलाइन डिलीवरी करने वाली वेबसाइट में भी उपलब्ध नहीं है और वो सुविधा यह है कि ……………… इसमें कस्टमर अपने द्वारा ऑर्डर किये गए प्रोडक्ट की “पॉइंट इन टाइम ट्रैकिंग” (यानी हर मिनट अपने ऑर्डर का स्टेटस) जान सकता है ……………… मतलब किसी कस्टमर की कोई मनपसंद डिज़ाइन कब प्रिंट होने जा रही है, और कब प्रिंट हो चुकी है, और कब फाइनली कूरियर हो चुकी है, इसकी हर मिनट – मिनट की जानकारी लगातार, कस्टमर ऑनलाइन पा सकता है ……………… इन्ही वजहों से वर्तमान में भारत के कई प्रदेशों से आमजनमानस, टॉप ब्रैंड्स व कम्पनीज़ भी “स्वदेश ग्राफ़िक्स” को आर्डर करतें रहतें हैं (अधिक जानकारी के लिए कृपया “स्वदेश ग्राफ़िक्स” की वेबसाइट देखें- https://swadeshgraphics.com/) !

“स्वदेश ग्राफ़िक्स” की अल्ट्रा मॉडर्न (अति आधुनिक) ईकॉमर्स वेबसाइट (Ecommerce Websites) विकसित करने का श्रेय जाता है ……………… “स्वयं बनें गोपाल” समूह के दूसरे सहायक संस्थान “ऐन्शिएंट ओशेन टेक” (Ancient Ocean Tech) को ……………… जिसके संस्थापक हैं- “स्वयं बनें गोपाल” समूह के चीफ मेंटर (मुख्य मार्गदर्शक) डॉक्टर सौरभ उपाध्याय जी ……………… जो भारतवर्ष के विभिन्न यूनिवर्सिटीज में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के लगभग 15 वर्षों से तक प्रोफेसर रहे हैं और जिनके कई विश्व विख्यात इंजीनियरिंग रिसर्च पेपर्स भी पब्लिश्ड हैं ……………… “ऐन्शिएंट ओशेन टेक” भी, अपने आप में बेमिसाल है क्योकि यह सबसे सस्ते मूल्य में, कस्टमर्स को ये सभी बहुउपयोगी आई टी सॉल्यूशंस, डिलीवर करता हैं- What We Do , ताकि डिजिटल भारत का सपना शीघ्र साकार हो सके !

संयुक्त राष्ट्र संघ के “विमेंस एम्पावरमेंट प्रिंसिपल्स” की वेबसाइट पर “स्वदेश ग्राफ़िक्स” का विवरण देखने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें-https://www.weps.org/company/swadesh-graphics

वर्तमान में “विमेंस एम्पावरमेंट प्रिंसिपल्स” की वेबसाइट पर “स्वदेश ग्राफ़िक्स” के साथ – साथ भारत में कार्यरत लगभग 550 कम्पनीज जुड़ी हुई हैं, जिनके बारे में जानने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें- https://www.weps.org/companies और ओपेन होने वाले पेज के सबसे ऊपर बने हुए सर्च बॉक्स में इंडिया देश सेलेक्ट करके उन 550 कम्पनीज़ का नाम देखा जा सकता है, या उनमें से कुछ कम्पनीज़ का नाम निम्लिखित लिस्ट में भी देखा जा सकता है-

• स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (STATE BANK OF INDIA)

• नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange)

• सोनी पिक्चर्स (Sony Pictures Networks India Pvt. Ltd)

• ओ एन जी सी (Oil and Natural Gas Corporation Ltd)

• अडानी एनर्जी (Adani Energy Solutions Ltd)

• टी सी एस (Tata Consultancy Services Ltd)

• टाटा स्टील (Tata Steel Limited)

• एच सी एल टेक्नोलॉजीस (HCL Technologies Ltd.)

• इनफ़ोसिस टेक्नोलॉजीस (Infosys Technologies Limited)

• टेक महिंद्रा (Tech Mahindra Ltd)

• टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals Limited)

• आदित्य बिरला कैपिटल (Aditya Birla Capital)

• अपोलो टायर्स (Apollo Tyres Ltd)

• हीरो मोटर (Hero MotoCorp Limited)

• जोमैटो ( Zomato Limited)

• लेंसकार्ट (Lenskart Solutions Limited)

• जागरण प्रकाशन (Jagran Prakashan Ltd – Dainik Jagran, Radio City, Midday, INext, Jagran Engage & Jagran Solutions)

जय हो परम आदरणीय गौ माता की !
वन्दे मातरम् !

“संयुक्त राष्ट्र संघ” में “स्वयं बनें गोपाल” समूह की बढ़ती भागीदारी जानने के लिए कृपया इसी लिंक पर क्लिक करें

कृपया हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कृपया हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कृपया हमारे एक्स (ट्विटर) पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कृपया हमारे ऐप (App) को इंस्टाल करने के लिए यहाँ क्लिक करें


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण से संबन्धित आवश्यक सूचना)- विभिन्न स्रोतों व अनुभवों से प्राप्त यथासम्भव सही व उपयोगी जानकारियों के आधार पर लिखे गए विभिन्न लेखकों/एक्सपर्ट्स के निजी विचार ही “स्वयं बनें गोपाल” संस्थान की इस वेबसाइट/फेसबुक पेज/ट्विटर पेज/यूट्यूब चैनल आदि पर विभिन्न लेखों/कहानियों/कविताओं/पोस्ट्स/विडियोज़ आदि के तौर पर प्रकाशित हैं, लेकिन “स्वयं बनें गोपाल” संस्थान और इससे जुड़े हुए कोई भी लेखक/एक्सपर्ट, इस वेबसाइट/फेसबुक पेज/ट्विटर पेज/यूट्यूब चैनल आदि के द्वारा, और किसी भी अन्य माध्यम के द्वारा, दी गयी किसी भी तरह की जानकारी की सत्यता, प्रमाणिकता व उपयोगिता का किसी भी प्रकार से दावा, पुष्टि व समर्थन नहीं करतें हैं, इसलिए कृपया इन जानकारियों को किसी भी तरह से प्रयोग में लाने से पहले, प्रत्यक्ष रूप से मिलकर, उन सम्बन्धित जानकारियों के दूसरे एक्सपर्ट्स से भी परामर्श अवश्य ले लें, क्योंकि हर मानव की शारीरिक सरंचना व परिस्थितियां अलग - अलग हो सकतीं हैं ! अतः किसी को भी, “स्वयं बनें गोपाल” संस्थान की इस वेबसाइट/फेसबुक पेज/ट्विटर पेज/यूट्यूब चैनल आदि के द्वारा, और इससे जुड़े हुए किसी भी लेखक/एक्सपर्ट के द्वारा, और किसी भी अन्य माध्यम के द्वारा, प्राप्त हुई किसी भी प्रकार की जानकारी को प्रयोग में लाने से हुई, किसी भी तरह की हानि व समस्या के लिए “स्वयं बनें गोपाल” संस्थान और इससे जुड़े हुए कोई भी लेखक/एक्सपर्ट जिम्मेदार नहीं होंगे ! धन्यवाद !