संसार के सारे सौभाग्य दौड़ कर घर में आते हैं

एक शब्द में कहा जाय तो श्री गणेश पूर्ण ब्रह्म स्वरुप हैं !

अतः ये सब कुछ करने में सक्षम हैं !

परम सत्ता के हर अलग अलग अवतार की कुछ न कुछ खास विशेषताएं होती है, जैसे- माँ काली दुष्टों के नाश की देवी हैं तो माँ सरस्वती विद्या की देवी हैं, उसी तरह भगवान गणेश परम शुभ दाता और परम अशुभ नाशक हैं !

भगवान गणेश की कृपा हो जाय तो संसार के सारे सौभाग्य आपके घर के दरवाजे खिड़की तोड़ कर आपके घर में घुसने के लिए उतावले हो जाते हैं !

अनायास अपार पैसा कमाने के अवसर पैदा होने लगते हैं, वर्षों पुराना कर्जा मिटने लगता हैं, समाज में इज्जत रुतबा बढ़ने लगता है, घर में से कलह लड़ाई झगड़ा मिटने लगता है, संतानों की बुरी आदतें ख़त्म होने लगती हैं !

हमारे शास्त्रों में गणेश कृपा की इतनी अपरम्पार महिमा दी है कि कोई शाकाहारी आदमी जो दूसरों से छल कपट बद्तमीजी नहीं करता हो, ऐसा सच्चा इन्सान अगर श्री गणेश को भक्ति भाव से भजे तो कुछ ही समय में उसे चारो ओर से इतनी ज्यादा सुख संपत्ति मिलने लगती है की वो खुद ही हैरान रह जाता है !

भगवान् गणेश के खजाने में इतनी दौलत है कि उनके खजाने की एक बूँद भी किसी आदमी को मिल जाय तो वो निहाल हो जाता है !

दुनिया का कोई भी अच्छा पिता अपनी सारी दौलत अपने बच्चों को देने में बहुत खुश होता है पर लड़के में कोई बुराई हो, जैसे लड़का शराबी, गुंडा, जुआरी, बदमाश, बेईमान, रिश्वतखोर हो तो पिता उसे पैसे देकर उसकी आदतें और ज्यादा ख़राब नहीं करना चाहता पर लड़का नेक ईमानदार शरीफ हो तो, पिता आसानी से ख़ुशी ख़ुशी अपनी सारी दौलत अपने लड़के को दे देता है !

उसी तरह परम दयालु प्रभु श्री गणेश भी अपना खजाना अपने भक्तों को जल्द से जल्द देने के लिए उतावले रहते हैं बस जरूरत है अपनी पात्रता व योग्यता बढ़ाने की !

अथाह धन दौलत देने के अलावा भगवान श्री गणेश अन्य दुर्भाग्यों (जैसे रोग बाधा, ग्रह बाधा, शत्रु पीड़ा, आदि) से भी हर क्षण एक बेहद जिम्मेदार पिता की तरह बचातें रहते है !

कृपया हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कृपया हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कृपया हमारे एक्स (ट्विटर) पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कृपया हमारे ऐप (App) को इंस्टाल करने के लिए यहाँ क्लिक करें


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण से संबन्धित आवश्यक सूचना)- विभिन्न स्रोतों व अनुभवों से प्राप्त यथासम्भव सही व उपयोगी जानकारियों के आधार पर लिखे गए, विभिन्न लेखकों/एक्सपर्ट्स के निजी विचार ही “स्वयं बनें गोपाल” संस्थान की इस वेबसाइट/फेसबुक पेज/ट्विटर पेज/यूट्यूब चैनल आदि पर विभिन्न लेखों/कहानियों/कविताओं/पोस्ट्स/विडियोज़ आदि के तौर पर प्रकाशित हैं, लेकिन “स्वयं बनें गोपाल” संस्थान और इससे जुड़े हुए कोई भी लेखक/एक्सपर्ट, इस वेबसाइट/फेसबुक पेज/ट्विटर पेज/यूट्यूब चैनल आदि के द्वारा, और किसी भी अन्य माध्यम के द्वारा, दी गयी किसी भी तरह की जानकारी की सत्यता, प्रमाणिकता व उपयोगिता का किसी भी प्रकार से दावा, पुष्टि व समर्थन नहीं करतें हैं, इसलिए कोई भी जानकारी अधूरी या गलत भी हो सकती है ! अतः कृपया इन जानकारियों को किसी भी तरह से प्रयोग में लाने से पहले, प्रत्यक्ष रूप से मिलकर, उन सम्बन्धित जानकारियों के दूसरे एक्सपर्ट्स से भी परामर्श अवश्य ले लें ! इसलिए किसी को भी, “स्वयं बनें गोपाल” संस्थान की इस वेबसाइट/फेसबुक पेज/ट्विटर पेज/यूट्यूब चैनल आदि के द्वारा, और इससे जुड़े हुए किसी भी लेखक/एक्सपर्ट के द्वारा, और किसी भी अन्य माध्यम के द्वारा, प्राप्त हुई किसी भी प्रकार की जानकारी को प्रयोग में लाने से हुई, किसी भी तरह की हानि व समस्या के लिए “स्वयं बनें गोपाल” संस्थान और इससे जुड़े हुए कोई भी लेखक/एक्सपर्ट जिम्मेदार नहीं होंगे ! धन्यवाद !