बेवजह हमेशा नींद – थकान महसूस होना और याददाश्त कमजोर होने में बेहद फायदेमंद हैं ये यौगिक क्रियाएं

कोविड के बाद से ये समस्या आजकल बहुत लोगों में सुनने को मिल रही है कि उन्हें दिन भर में कई बार तेज़ नींद – थकान महसूस होती है जिसकी वजह से वे लोग अपने रोजमर्रा के कामकाज करने में भी दिक्क्त महसूस करते हैं ! इसके अलावा कई लोग अपनी घटती याददाश्त से भी काफी परेशान हैं क्योकि उन्हें एक दिन पहले तक की भी कई बातें याद नहीं रहतीं हैं !

यहाँ जो पहली समस्या है उसका बेहतरीन इलाज है भस्त्रिका प्राणायाम (Bhastrika Pranayama) ! जी हाँ “स्वयं बनें गोपाल” समूह से जुड़े योग शोधकर्ताओं ने कई बार इसको आजमाकर देखा है कि जब भी कोई बेवजह नींद – थकान को झेलने वाला व्यक्ति, मात्र 3 दिन, सिर्फ 50 बार भी भस्त्रिका प्राणायाम करता है, तो उसे अपनी इस समस्या में लगभग 40 से 70 प्रतिशत तक आराम मिला है ! और रोज नियमित रूप से भस्त्रिका करने से, कुछ ही दिनों में यह समस्या पूरी तरह से ठीक भी हो गयी है !

भस्त्रिका प्राणायाम थोड़ा कठिन और उग्र प्राणायाम है इसलिए इसे करने से शरीर में गर्मी पैदा होती है अतः इसे किसी योग्य चिकित्सक के परामर्श अनुसार, सुबह के ठन्डे माहौल में धीरे – धीरे शुरू करना चाहिए और कुछ दिन से लेकर कुछ महीने तक में इसे बढ़ाते हुए 500 बार तक भी रोज किया जा सकता है !

ऐसा नहीं है कि भस्त्रिका प्राणायाम सिर्फ अनुचित नींद – थकान में ही फायदेमंद हैं, बल्कि ये सर्वरोग नाश करने में सक्षम है (भस्त्रिका व अन्य सभी तरह के प्राणायामों, आसनों, बन्ध व यौगिक क्रियाओं को करने का तरीका व उनके विभिन्न आश्चर्यजनक लाभों के बारें में जानने के लिए, कृपया हमारे इस लिंक पर क्लिक करें- जानिये ➤ हर शारीरिक व मानसिक बीमारियों का नाश कर सकने में सक्षम, प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां (जैसे- योगासन, प्राणायाम, ध्यान, बन्ध, मुद्राएं, यौगिक क्रियाएं, आयुर्वेद, मर्म चिकित्सा, एक्यूप्रेशर)) !

अब बात करतें हैं याद्दाश्त तेज करने वाले प्राकृतिक फार्मूले के बारे में ! वैसे तो लगभग सभी योगासनों व प्राणायामों का बहुत ही अच्छा असर पड़ता है याद्दाश्त पर, लेकिन “स्वयं बनें गोपाल” समूह से जुड़े शोधकर्ताओं के अनुसार याददाश्त तेज करने के लिए महाबंध (Maha Bandha) से ज्यादा जल्दी फायदा पहुंचाने वाली शायद ही कोई दूसरी चीज हो !

चूंकि महाबंध भी एक कठिन प्रक्रिया है इसलिए इसे भी योग्य चिकित्सक की सलाह पर ही करना चाहिए ! हमारे शोधकर्ताओं के अनुसार महाबंध को रोज 5 बार (जिसमें 5 से 7 मिनट्स लगते हैं) करने से कई याददाश्त के मरीजों को कुछ ही दिनों में, अपने बचपन की भूली – बिसरी बातें भी अनायास, अपने आप याद आने लगी हैं !

भस्त्रिका प्राणायाम की ही तरह महाबंध भी सभी बिमारियों में अत्यंत लाभकारी है, इसलिए आजीवन युवा और निरोगी रहने के इच्छुक लोगों को अपने जीवन में रोज कम से कम आधा घंटा से लेकर एक घंटे तक योग – प्राणायाम जरूर करना चाहिए !

कृपया हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कृपया हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कृपया हमारे एक्स (ट्विटर) पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कृपया हमारे ऐप (App) को इंस्टाल करने के लिए यहाँ क्लिक करें


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण से संबन्धित आवश्यक सूचना)- विभिन्न स्रोतों व अनुभवों से प्राप्त यथासम्भव सही व उपयोगी जानकारियों के आधार पर लिखे गए विभिन्न लेखकों/एक्सपर्ट्स के निजी विचार ही “स्वयं बनें गोपाल” संस्थान की इस वेबसाइट/फेसबुक पेज/ट्विटर पेज/यूट्यूब चैनल आदि पर विभिन्न लेखों/कहानियों/कविताओं/पोस्ट्स/विडियोज़ आदि के तौर पर प्रकाशित हैं, लेकिन “स्वयं बनें गोपाल” संस्थान और इससे जुड़े हुए कोई भी लेखक/एक्सपर्ट, इस वेबसाइट/फेसबुक पेज/ट्विटर पेज/यूट्यूब चैनल आदि के द्वारा, और किसी भी अन्य माध्यम के द्वारा, दी गयी किसी भी तरह की जानकारी की सत्यता, प्रमाणिकता व उपयोगिता का किसी भी प्रकार से दावा, पुष्टि व समर्थन नहीं करतें हैं, इसलिए कृपया इन जानकारियों को किसी भी तरह से प्रयोग में लाने से पहले, प्रत्यक्ष रूप से मिलकर, उन सम्बन्धित जानकारियों के दूसरे एक्सपर्ट्स से भी परामर्श अवश्य ले लें, क्योंकि हर मानव की शारीरिक सरंचना व परिस्थितियां अलग - अलग हो सकतीं हैं ! अतः किसी को भी, “स्वयं बनें गोपाल” संस्थान की इस वेबसाइट/फेसबुक पेज/ट्विटर पेज/यूट्यूब चैनल आदि के द्वारा, और इससे जुड़े हुए किसी भी लेखक/एक्सपर्ट के द्वारा, और किसी भी अन्य माध्यम के द्वारा, प्राप्त हुई किसी भी प्रकार की जानकारी को प्रयोग में लाने से हुई, किसी भी तरह की हानि व समस्या के लिए “स्वयं बनें गोपाल” संस्थान और इससे जुड़े हुए कोई भी लेखक/एक्सपर्ट जिम्मेदार नहीं होंगे ! धन्यवाद !