
आप सभी आदरणीय पाठकों को प्रणाम,
सर्वप्रथम आदरणीय पाठकों को याद दिलाना चाहेंगे, ए आई (Artificial Intelligence) के विकास में “स्वयं बनें गोपाल” समूह के चीफ मेंटर (मुख्य मार्गदर्शक) डॉक्टर सौरभ उपाध्याय जी के इन 2 विश्वस्तरीय प्रयासों को- ओपन ए आई (चैट जीपीटी), गूगल, एमेजॉन, माइक्रोसॉफ्ट जैसे सिग्नेटरीज़ वाले, यूरोपियन कमीशन के “ए आई पैक्ट” (AI Pact) की कम्युनिटी से “स्वयं बनें गोपाल” समूह भी जुड़ा ………………. और ………………. संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 193 देशों के साथ विमर्श से तैयार, “ए. आई. व डिजिटल टेक्नोलॉजी” के वैश्विक नियंत्रक समझौते के समर्थक समूह में शामिल हुआ “स्वयं बनें गोपाल” !
इसी परिप्रेक्ष्य में अब आगे बताना चाहेंगे कि ………………. संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्था “यू एन हैबिटैट” , जिसे “यूनाइटेड नेशंस ह्यूमन सेट्लमेंट्स प्रोग्राम” भी कहतें हैं (UN-Habitat या United Nations Human Settlements Programme) की स्थापना 1978 में की गयी थी ………………. देशों की सरकारों, प्रसिद्ध संस्थाओं, और विशेषज्ञों के साथ मिलकर, दुनिया भर के शहरों के बेहतर विकास करने के लिए !
“यू एन हैबिटैट” की विश्वप्रसिद्ध पहल है- “अर्बन अक्टूबर” (Urban October), जिसका मुख्य उद्देश्य, विश्व में शहरों को बेहतर, सुरक्षित, समावेशी, टिकाऊ और रहने लायक बनाने के लिए जनता, संस्थाओं और सरकारों को एक साथ जोड़ना है ! यह पहल, हर साल अक्टूबर महीने में आयोजित की जाती है !
“यू एन हैबिटैट” की इस पहल में दुनिया भर की सरकारें, सामाजिक संस्थाएं, यूनिवर्सिटीज, रिसर्च इंस्टिट्यूट, प्राइवेट कम्पनीज़, आदि अपने कार्यक्रमों, अभियानों, कार्यशालाओं और विचारों के माध्यम से, शहरों के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हैं और अपने काम को दुनिया के सामने रखते हैं ! “अर्बन अक्टूबर”, निम्नलिखित 2 महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय दिवसों से जुड़ी हुई है-
World Habitat Day (विश्व आवास दिवस): यह अक्टूबर महीने के पहले सोमवार को मनाया जाता है ! इसका उद्देश्य लोगों का ध्यान बेहतर आवास, शहरी सुविधाओं और शहरों में रहने वाले लोगों की समस्याओं की तरफ आकर्षित करना है !
World Cities Day (विश्व शहर दिवस): यह हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है ! इसका उद्देश्य स्मार्ट शहरों, टिकाऊ शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण और शहरों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना है !
इन दोनों दिवसों के बीच, पूरे अक्टूबर महीने में दुनिया भर में निम्नलिखित तरह के अलग – अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं-
• स्मार्ट सिटी और डिजिटल तकनीक से जुड़े कार्यक्रम !
• पर्यावरण संरक्षण, पेड़ लगाने और जल संरक्षण से जुड़े अभियान !
• स्वच्छता, वेस्ट मैनेजमेंट और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े कार्यक्रम !
• महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांग लोगों के लिए बेहतर शहरी सुविधाओं पर कार्यशालाएं !
• रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समानता से जुड़े कार्यक्रम !
• आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक तकनीक के माध्यम से शहरों को बेहतर बनाने के प्रयास !

इस 2026 वर्ष में, इस पहल में, लगभग 225 कार्यक्रम प्रकाशित हुए हैं, जिसमें प्राप्त जानकारी अनुसार ए आई (Artificial Intelligence) से संबंधित कार्यक्रम लगभग 7 ही हैं, जिनमें से एक है “स्वयं बनें गोपाल” समूह के चीफ मेंटर (मुख्य मार्गदर्शक) डॉक्टर सौरभ उपाध्याय जी का, जिसे देखने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें- AI Enabled, Inclusive and Climate Resilient Cities
“यू एन हैबिटैट” की इस पहल में “स्वयं बनें गोपाल” समूह के साथ – साथ जिन अन्य लगभग 225 संस्थाओं के कार्यक्रम प्रकाशित हुए हैं, उन्हें देखने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें- https://urbanoctober.unhabitat.org/all-current-events ………………. या उनमें से कुछ नाम निम्नलिखित लिस्ट में भी देखा जा सकता है-
• यू एन आईटैक, जर्मनी (United Nations ITAC)
• यू एन हैबिटैट, ब्राज़ील (United Nations Habitat)
• यू एन एस डी सी (United Nations Sustainable Development Council)
• मिनिस्टरी ऑफ़ इंफ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्नोलॉजी, इक्वाडोर (Ministry of Infrastructure and Technology)
• मिनिस्टरी ऑफ़ हॉउसिंग एंड टेरीटोरियल, उरुग्वे (Ministry of Housing and Territorial Planning)
• मिनिस्टरी ऑफ़ सिटीज़ – कैपेसिटी प्रोग्राम (Ministry of Cities – Capacities Program)
• कैस्टिला ला मंच, स्पेन (Castilla-La Mancha)
• GIZ जर्मन सरकार एजेंसी (GIZ)
• इंटरपार्लियामेंट्री असेंबली ऑफ़ मेंबर नेशंस ऑफ़ द कामनवेल्थ ऑफ़ इंडिपेंडेंट स्टेट्स (Interparliamentary Assembly of Member Nations of the Commonwealth of Independent States)
• नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी कैलिकट (National Institute of Technology Calicut)
• घाना देश सरकार का नेशनल होम ओनरशिप फण्ड (National Homeownership Fund)
• इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ़ सिटी एंड रीजनल प्लानर्स नीदरलैंड (International Society of City and Regional Planners Netherlands)
• नेल्सन मंडेला यूनिवर्सिटी (Nelson Mandela University)
• स्प्रिंगर नेचर / मैकमिलन पैलग्रेव (Springer Nature / Macmillan Palgrave)
निष्कर्षतः “यू एन हैबिटैट” का उपक्रम “अर्बन अक्टूबर” , जो दुनिया भर में शहरों, पर्यावरण, तकनीक, सामाजिक विकास और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने, की अंतरराष्ट्रीय पहल है ………………. उसमें डॉक्टर सौरभ जैसे मूर्धन्य कम्प्यूटर इंजीनियरिंग के विशेषज्ञ द्वारा प्रदत्त जानकारियों का प्रकाशित होना ………………. ए आई के विकास का अत्यंत सार्थक प्रयास है ………………. {“स्वयं बनें गोपाल” समूह के चीफ मेंटर डॉक्टर सौरभ उपाध्याय का संक्षिप्त परिचय जानने के लिए कृपया हमारे इस आर्टिकल को पढ़ें- ओपन ए आई (चैट जीपीटी), गूगल, एमेजॉन, माइक्रोसॉफ्ट जैसे सिग्नेटरीज़ वाले, यूरोपियन कमीशन के “ए आई पैक्ट” (AI Pact) की कम्युनिटी से “स्वयं बनें गोपाल” समूह भी जुड़ा} !
जय हो परम आदरणीय गौ माता की !
वन्दे मातरम् !
कृपया हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
कृपया हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
कृपया हमारे एक्स (ट्विटर) पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
कृपया हमारे ऐप (App) को इंस्टाल करने के लिए यहाँ क्लिक करें
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण से संबन्धित आवश्यक सूचना)- विभिन्न स्रोतों व अनुभवों से प्राप्त यथासम्भव सही व उपयोगी जानकारियों के आधार पर लिखे गए, विभिन्न लेखकों/एक्सपर्ट्स के निजी विचार ही “स्वयं बनें गोपाल” संस्थान की इस वेबसाइट/फेसबुक पेज/ट्विटर पेज/यूट्यूब चैनल आदि पर विभिन्न लेखों/कहानियों/कविताओं/पोस्ट्स/विडियोज़ आदि के तौर पर प्रकाशित हैं, लेकिन “स्वयं बनें गोपाल” संस्थान और इससे जुड़े हुए कोई भी लेखक/एक्सपर्ट, इस वेबसाइट/फेसबुक पेज/ट्विटर पेज/यूट्यूब चैनल आदि के द्वारा, और किसी भी अन्य माध्यम के द्वारा, दी गयी किसी भी तरह की जानकारी की सत्यता, प्रमाणिकता व उपयोगिता का किसी भी प्रकार से दावा, पुष्टि व समर्थन नहीं करतें हैं, इसलिए कोई भी जानकारी अधूरी या गलत भी हो सकती है ! अतः कृपया इन जानकारियों को किसी भी तरह से प्रयोग में लाने से पहले, प्रत्यक्ष रूप से मिलकर, उन सम्बन्धित जानकारियों के दूसरे एक्सपर्ट्स से भी परामर्श अवश्य ले लें ! इसलिए किसी को भी, “स्वयं बनें गोपाल” संस्थान की इस वेबसाइट/फेसबुक पेज/ट्विटर पेज/यूट्यूब चैनल आदि के द्वारा, और इससे जुड़े हुए किसी भी लेखक/एक्सपर्ट के द्वारा, और किसी भी अन्य माध्यम के द्वारा, प्राप्त हुई किसी भी प्रकार की जानकारी को प्रयोग में लाने से हुई, किसी भी तरह की हानि व समस्या के लिए “स्वयं बनें गोपाल” संस्थान और इससे जुड़े हुए कोई भी लेखक/एक्सपर्ट जिम्मेदार नहीं होंगे ! धन्यवाद !